पाकिस्तान के लाहौर नगर में एक फैक्टरी में होने वाली दुर्घटना में मारे जाने वाले मजदूरों की संख्या 15 हो गई है जबकि 70 से अधिक घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया है।
लाहौर में शॉपिंग बैग बनानेवाली 4 मंजिला फैक्टरी धराशायी हो गई जिससे कई लोग मलबे के नीचे दब गए। सूत्रों का कहना है कि फैक्टरी की चौथी मंजिल पर 200 के करीब मजदूर रहते थे जो कारखाने में शॉपिंग बैग बनाने का काम करते थे। पाकिस्तानी सूत्रों ने राहत कर्मियों के हवाले से बताया है कि फैक्टरी के मलबे तले सौ से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका है।
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने लाहौर फैक्टरी दुर्घटना के घायलों का तुरंत इलाज कराने का आदेश दे दिया।
पजांब के मुख्यमंत्री शहबाज़ शरीफ ने दुर्घटना की जांच का आदेश दिया। दूसरी ओर पाकिस्तान नौसेना टाउन मलिक रियाज का कहना है कि पाकिस्तान में 23 प्रतिशत इमारतों में दरारें पड़ चुकी हैं, रावलपिंडी में भी कई इमारतें जर्जर हैं और उनके गिरने का खतरा है।